देश : कोरोना के 2.40 लाख नए मरीज मिले,3741 की हुई मौत

देश /डेस्क

देश में कोरोना के मामलो में धीरे धीरे कमी आ रही है ।स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में COVID19 के 2,40,842 नए मरीज मिले है ।जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 2,65,30,132 पहुंच चुकी है।वहीं 3,741 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,99,266 हो गई है।




बीते 24 घंटो में 3,55,102 लोग बीमारी से ठीक हुए है जिसके बाद बीमारी से कुल ठीक होने वालों की संख्या 2,34,25,467 पहुंच चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 28,05,399 है।

मालूम हो कि देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 19,50,04,184 हो गया है।






देश की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *