देश /डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!देश में कोरोना से हाहाकार मच चुका है ।संक्रमण की दर खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी है । मालूम हो कि पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,00,739 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,40,74,564 पहुंच चुकी है।वहीं 1,038 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,73,123 हो गई है।
देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,71,877 है और बीमारी से ठीक हुए मामलों की कुल संख्या 1,24,29,564 है।
स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बताया गया कि देश में कुल 11,44,93,238 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।