देश : कोरोना के 18 हजार से अधिक नए मरीज मिले,97 की हुई मौत

देश /डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर देश के अलग-अलग हिस्से में कुल 18,000 से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं ।

देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 18,599 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,29,398 पहुंच चुकी है।वहीं 97 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,57,853 हो गई है।

बता दे की देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,88,747 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,82,798 है।मालूम हो कि देश में कुल 2,09,89,010 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *