देश : कोरोना के 13 हजार से अधिक नए मरीज मिले,101 की हुई मौत

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में 13000 से अधिक नए कोरोना के मरीज मिले हैं ।

मालूम हो कि पिछले 24 घंटे में COVID19 के 13,993 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,77,387 पहुंच चुकी है।

वहीं 101 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,56,212 हो गई है।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,43,127 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,78,048 है।

बता दे की देश में कुल 1,07,15,204 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है जो कि एक बड़ी उपलब्धि है ।