देश : कोरोना के 12 हजार से अधिक नए मरीज मिले,137 की हुई मौत

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में COVID19 के 12,689 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,06,89,527 पहुंच चुकी है।

वहीं 137 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,53,724 हो गई है।

मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,76,498 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,03,59,305 है।

देश में अभी तक कुल 20,29,480 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल (26 जनवरी) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19,36,13,120 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 5,50,426 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।