देश : कोरोना के 11 हजार से अधिक मरीज मिले 95 की हुई मौत,जानिए कितने लोगो को लग चुका टीका

देश /डेस्क

स्वास्थ एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 11,713 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,08,14,304 पहुंच चुकी है ।वहीं इस दौरान 95 लोगो की मौत के बाद कुल मौतों की संख्या 1,54,918 हो गई है।

मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,48,590 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,05,10,796 है। 


वहीं देश  में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,06,72,589 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7,40,794 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक देश में कुल 54,16,849 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। 






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *