देश : कोरोना के मामलो में आई कमी,1.86 लाख नए मरीज मिले,3660 लोगो की हुई मौत

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे भारत में नए मामलो में कमी आई है और 44 दिन के बाद 1 लाख 86000 कोरोना के नए मरीज मिले हैं ।

वहीं पिछले 24 घंटे में 2,59,459 मरीज़ कोरोना वायरस से ठीक हुए है । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी किया गया रिपोर्ट के मुताबिक देश में COVID19 के 1,86,364 नए मरीज मिले है ।जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,75,55,457 पहुंच चुकी है ।वहीं 3,660 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,18,895 हो गई है।






2,59,459 लोगो को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,48,93,410 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 23,43,152 है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा बताया गया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 29,19,699 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 20,57,20,660 हुआ।






आज की अन्य खबरें पढ़े :