देश : कोरोना के करीब 36 हजार नए मरीज मिले ,482 की हुई मौत

देश/डेस्क

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में COVID19 के 36,011 नए मरीज मिले है ।जिसके बाद देश में कुल संक्रमितों की संख्या 96,44,222 पहुंच चुकी है ।वहीं इस दौरान 482 लोगो की मौत हुई है ।मालूम हो कि बीमारी से अभी तक कुल  1,40,182 लोगो की जान गई है ।

देश में सक्रिय मामले अब 4,03,248 हैं। जारी रिपोर्ट के मुताबिक 41,970 लोग ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए गए हैं ।देश में अभी तक कुल  91,00,792 लोग ठीक हो चुके है ।आईसीएमआर द्वारा बताया गया किशनिवार(5 दिसंबर) तक कोरोना वायरस के लिए कुल 14,69,86,575 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 11,01,063 सैंपल कल टेस्ट किए गए हैं ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *