देश : कोरोना आया काबू में ,करीब 9 हजार नए मरीज मिले ,81 की हुई मौत

देश /डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी किया गया रिपोर्ट के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 9,121 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,25,710 पहुंच चुकी है।वहीं 81 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,55,813 हो गई है।






मालूम हो कि देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,36,872 है और कुल डिस्चार्ज हुए मामलों की संख्या 1,06,33,025 है।मालूम हो कि देश में दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और अभी तक देश में कुल 87,20,822 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है ।आईसीएमआर द्वारा बताया गया कि कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 20,73,32,298 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 6,15,664 सैंपल कल टेस्ट किए गए ।