देश :केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक की कार दुर्घटना ग्रस्त ,हादसे में पत्नी सहित 2 की मौत , श्री नाईक अस्पताल में भर्ती

Written by

in

देश/डेस्क

केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाईक की कार का एक्सिडेंट हो गया ।जानकारी के मुताबिक श्री नाईक अपने परिवार के साथ कार से अकोला में मंदिर का दर्शन करके वापस लौट रहे थे ।

मालूम हो कि कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में अंकोला के पास ये हादसा हुआ. श्रीपद नाइक की गाड़ी में 6 लोग सवार थे जिसमें उनकी पत्नी भी शामिल थीं. जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो कर खाई में जा कर गिर गई. इस हादसे में उनकी पत्नी की मौत हो गई है,उनके पर्सनल सेक्रेटरी की भी जान चली गई ।

श्री नाईक को गोवा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहा चिकित्सको द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है ।

घटना कि सूचना के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गोवा के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की है ।वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से बात की है और सबसे बेहतर इलाज मुहैया कराने को कहा है। और अगर जरूरत पड़ती है तो केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक को दिल्ली लाने को कहा है ।

घटना की सूचना मिलने के बाद अन्य बीजेपी नेता और मंत्रियों ने श्रीपद नाईक के जल्द स्वास्थ होने की कामना की है साथ ही उनकी पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *