देश : ईसाई और मुस्लिम धर्म अपनाने वाले अनुसूचित जाति के लोगों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ -श्री रवि शंकर प्रसाद

Written by

in

देश /डेस्क 

धर्म बदलने पर आरक्षित सीटों पर चुनाव भी नहीं लड़ पाएंगे 

केंद्रीय कानून मंत्री श्री रवि शंकर प्रसाद ने राज्यसभा में इस्लाम या ईसाई धर्म अपनाने वाले दलित वर्ग को आरक्षण का लाभ नहीं मिलने की घोषणा की है। कानून मंत्री श्री प्रसाद ने कहा कि ईसाई और मुस्लिम धर्म अपनाने वाले आरक्षण का लाभ नहीं ले पाएंगे. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले जो लोग हिन्दू, सिख या बौद्ध धर्म अपनाते हैं उन्हें आरक्षण का लाभ मिलता रहेगा. लेकिन ईसाई और इस्लाम धर्म अपनाने वाले इससे वंचित रहेंगे.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जो दलित धर्म परिवर्तन कर इस्लाम या ईसाई धर्म अपनाते हैं उन्हें मिलने वाले आरक्षण के लाभ खत्म हो जाएगा. साथ ही ऐसे लोग लोकसभा और विधानसभा सभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीटों पर लड़ने का अधिकार भी खो देंगे. बता दे की कानून मंत्री उच्च सदन में बीजेपी सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव की ओर से किए गए एक सवाल का जवाब दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने साफ किया कि जो हिन्दू, सिख या बौद्ध धर्म को अपनाते हैं, ऐसे लोगों को आरक्षण का लाभ मिलेगा और इसी आधार पर वह SC के लिए आरक्षित सीटों पर चुनाव लड़ने के हकदार भी होंगे ।

  






रविशंकर ने संविधान के पैरा तीन  का हवाला देते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति जो हिन्दू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा किसी अन्य धर्म को स्वीकार करता है उसे अनुसूचित जाति का सदस्य नहीं माना जाएगा. कानून मंत्री ने यह भी साफ किया कि जनप्रतिनिधि अधिकार कानून में किसी भी तरह का कोई संशोधन नहीं लाया गया था.गौरतलब हो कि बीते कई वर्षों से देश की राष्ट्रवादी जनता यह मांग कर रही थी कि धर्मांतरण के बाद आरक्षण का अधिकार नहीं मिलना चाहिए ।जिसे अब जा कर अमली जामा पहनाया जा रहा है। सदन में कानून मंत्री की घोषणा के बाद पूरे देश में उनके बयान का स्वागत हो रहा है ।मालूम हो कि इस कानून के बन जाने से धर्मांतरण में काफी कमी आएगी । 






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *