देश :आगरा सड़क हादसे में 9 लोगो की मौत ,बिहार झारखंड के है मृतक,सीएम ने जताया दुख

Written by

in

देश /डेस्क 

आगरा सड़क हादसे में बिहार के 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं।वही, झारखंड के भी दो लोगों की मौत इस दुर्घटना में हुई है।जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह 5.15 बजे स्कॉर्पियो और कंटेनर की इतनी जबर्दस्त टक्कर हुई कि गाड़ी की बॉडी काटकर हादसे में मरने वालों की लाश निकालनी पड़ी। मृतकों की पहचान ईंट भट्ठा मजदूर के रूप में हुई है। इस घटना में 3 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को आगरा के NS मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।बताया जा रहा है कि हादसे का कारण ड्राइवर को झपकी आने से हुई है।






मालूम हो कि हादसा आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में हुआ। ड्राइवर झारखंड का बताया जा रहा है। स्कार्पियो झारखंड के चतरा के मोहम्मद हिफजुर्रहमान के नाम पर निबंधित है।जानकारी के मुताबिक इस सड़क हादसे में गुड्डू कुमार, पिता शिवनंदन दास, फुलवरिया, थाना डुमरिया गया, बिहार • 2. विकास कुमार , पिता बसंत कुइयां देवरिया , कोठी थाना गया बिहार, 3. नागेंद्र, पिता कृष्ण यादव, फुलवरिया , डुमरिया थाना, गया बिहार, 4. सुरेंद्र ,पिता बिगन कुईया, फुलवरिया, डुमरिया थाना, 5. राजेश , फुलवरिया, डुमरिया थाना, 6. अमन , फुलवरिया, डुमरिया थाना,7. विपिन , फुलवरिया, डुमरिया थाना, 8. बब्लू प्रजापति, पिता ब्रह्मदेव प्रजापति , बड़ी बीघा, चतरा , झारखंड, 9. उपेन्द्र पासवान , डुमरी थाना, हंटरगंज झारखंड
वही, घायलों की पहचान 1. छोटू कुमार , पिता बिगन कुईया ,फुलवरिया , डुमरिया थाना, 2. सुजीत कुमार, बिकोपुर कोठी थाना, 3. सूरजदेव प्रजापति, पिता चंद्रदेव , बड़ी बीघा, चतरा , झारखंड के रूप में किया गया।घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त किया है ।सीएम ने कहा यह घटना अत्यंत दुखद है और घटना से काफी मर्माहत हूं ।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *