दिल्ली :राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को टीके की 31.17 करोड़ से अधिक खुराक प्रदान की गयी

दिल्ली :केंद्र सरकार द्वारा व्यापक पैमाने पर देश भर में टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। मालूम हो कि कोविड-19 टीके की व्यापक उपलब्धता से जुड़ा नया चरण 21 जून, 2021 से शुरू हुआ। टीकाकरण अभियान और टीकों की उपलब्धता के साथ, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को टीकाकरण उपलब्धता की अग्रिम जानकारी देकर तेज किया गया ताकि टीकों को लेकर राज्य और केंद्रशासित प्रदेश बेहतर योजना बना सकें और टीकों की आपूर्ति श्रृंखला सुव्यवस्थित की जा सके।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!






स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत भारत सरकार राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है। सबको टीका उपलब्ध कराने से जुड़े कोविड-19 टीकाकरण अभियान के नये चरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका विनिर्माताओं द्वारा उत्पादित 75 प्रतिशत टीके खरीदेगी और उनकी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशें को (नि:शुल्क) आपूर्ति करेगी।






मंत्रालय द्वारा बताया गया कि भारत सरकार ने अब तक राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को कोविड टीके की 31.17करोड़ से अधिक खुराक (31,17,01,800) मुफ्त श्रेणी और राज्यों द्वारा सीधी खरीद की श्रेणी के माध्यम से प्रदान की है। इसमें से कुल खपत (अपव्यय सहित) 29,71,80,733 खुराक (आज सुबह आठ बजे उपलब्ध आंकड़े के अनुसार) है।राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी टीके की 1.45 करोड़ से ज्यादा (1,45,21,067) खुराक उपलब्ध हैं जिन्हें दिया जाना बाकी है।इसके अलावा टीके की 19,10,650 से ज्यादा खुराक प्रक्रियारत हैं और अगले तीन दिनों में राज्यों/केंद्रशासित क्षेत्रों को प्रदान कर दी जाएंगी।

आज की अन्य खबरें पढ़े :