दिल्ली :बंगाल सीएम ममता बनर्जी की शिकायत लेकर बीजेपी नेताओ का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा चुनाव आयोग के पास,की शिकायत

देश/डेस्क

भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल जिसमें धर्मेन्द्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, ओम पाठक, नीरज कुमार और डॉ संजय मयूख, कैलाश विजयवर्गीय शामिल हैं,ने आज निर्वाचन सदन में भारत निर्वाचन आयोग से मुलाकात की और टीएमसी की शिकायत की है ।

मुलाकात के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया को बताया कि हुबली में ममता बनर्जी ने कहा कि हम तो खेला करेंगे, खेला क्या होता है मतलब पोलिंग बूथ पर कब्जा, मतदाताओं को डराना, निष्पक्ष चुनाव न होना।उन्होंने कहा कि ये सब खेला करने की कोशिश TMC करना चाहती है और इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने सारी जानकारियों से चुनाव आयोग को अवगत कराया है ।

श्री विजयवर्गीय ने बताया कि एक षड्यंत्र करते हुए 128 नगर पालिका और नगर निगम में TMC के नेताओं को प्रशासक नियुक्त कर दिया, संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने राजनीतिक कार्यकर्ताओं को प्रशासक बनाकर सारी नगरपालिकाओं को अपने अंडर ले रखा है। इससे लगभग 2 करोड़ लोग प्रभावित होंगे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *