दिल्ली : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को दी मकर संक्रान्ति की बधाई

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आज पूरे देश में मकर संक्रान्ति का पवित्र त्योहार मनाया जा रहा है ।त्योहार के मौके पर अहले सुबह से ही पवित्र नदियों में लोगो ने आस्था की डुबकी लगाई है और भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर रहे है ।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देश वासियों को मकर संक्रान्ति की बधाई दी है ।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि देशवासियों को मकर संक्रांति की बहुत-बहुत बधाई। मेरी कामना है कि उत्तरायण सूर्यदेव सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करें।पीएम ने बिहू , पोंगल एवं पतंग उत्सव की भी सभी को बधाई दी है ।