देश/डेस्क
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को सुबह 10:30 बजे गुजरात उच्च न्यायालय की हीरक जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री उच्च न्यायालय की स्थापना के साठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट भी जारी करेंगे।
केन्द्रीय कानून और न्याय मंत्री, उच्चतम न्यायालय और गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश तथा गुजरात के मुख्यमंत्री इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। आयोजन के दौरान गुजरात की कानूनी बिरादरी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे।