दिल्ली : कोरोना काल में योग आत्मबल का बड़ा माध्यम बना -पीएम मोदी

Written by

in

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सातवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को दी बधाई

दिल्ली :प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 7वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश वासियों को आज संबोधित करते हुए कहा कि आज जब पूरा विश्व कोरोना महामारी का मुकाबला कर रहा है तो योग उम्मीद की एक किरण भी बना हुआ है ।जब कोरोना के अदृष्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश, साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से, इसके लिए तैयार नहीं था।प्रधानमंत्री ने सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा हम सभी ने देखा है कि ऐसे कठिन समय में, योग आत्मबल का एक बड़ा माध्यम बना।






जब कोरोना के अदृश्य वायरस ने दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश साधनों से, सामर्थ्य से और मानसिक अवस्था से इसके लिए तैयार नहीं था।ऐसे समय में योग आत्मबल का बड़ा साधन बना। योग ने लोगों ने भरोसा जताया कि हम इस बीमारी से लड़ सकते हैं।उन्होंने कहा महान तमिल संत श्री तिरुवल्लुवर जी ने कहा कि अगर कोई बीमारी है तो उसकी जड़ तक जाओ, बीमारी की वजह क्या है वो पता करो, फिर उसका इलाज शुरू करो।योग यही रास्ता दिखाता है।पीएम ने कहा भारत के ऋषियों ने, भारत ने जब भी स्वास्थ्य की बात की है, तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है।इसीलिए, योग में फिजिकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर इतना जोर दिया गया है।






उन्होने कहा जब भारत ने यूनाइटेड नेशंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो।आज इस दिशा में भारत ने UN, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।पीएम मोदी ने कहा सबको साथ लेकर चलने वाली मानवता की इस योग यात्रा को हमें ऐसे ही अनवरत आगे बढ़ना है। कोई भी स्थान हो, कोई भी परिस्थिति हो, कोई भी आयु हो, हर एक के लिए योग के पास कोई न कोई समाधान जरूर है।






देश की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *