दिल्ली :कांग्रेस पार्टी आज झूठ और भ्रम की पर्यायवाची बन चुकी है -संबित पात्रा

Written by

in

दिल्ली :कांग्रेस पार्टी आज झूठ और भ्रम की पर्यायवाची बन चुकी है।उक्त बातें आज बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री संबित पात्रा ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही ।श्री पात्रा ने कहा कि आज पुनः राफेल को लेकर कांग्रेस ने झूठ बोला है और भ्रम फैलाने की कोशिश की है।उन्होने कहा कि फ्रांस में एक NGO ने राफेल को लेकर शिकायत की है और उसके लिए वहां एक मजिस्ट्रेट अपॉइंट किया गया है।लेकिन इस पूरे प्रकरण को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस जिस प्रकार से राजनीति आरंभ कर रहे हैं, यह दुःखद है।






श्री पात्रा ने कहा जहां तक जांच की बात है तो भारत के सर्वोच्च न्यायालय और CAG ने राफेल को लेकर अपनी रिपोर्ट को जनता के बीच रखा है।हिंदुस्तान की जनता ने इन दोनों रिपोर्ट को देखा है।श्री पात्रा ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने जो भ्रम फैलाने की कोशिश की थी , वो भी उनके काम नहीं आई थी और जनता की अदालत में भी मोदी जी की बहुत बड़ी जीत हुई और हमारी सरकार बनी।






आज की अन्य खबरें पढ़े :









Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *