दिल्ली :ऑक्सीजन की कमी से चिकित्सक सहित 8 मरीजों की मौत ,बीजेपी प्रवक्ता संवित पात्रा ने कहा दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेगी

Written by

in

देश /डेस्क

दिल्ली में एक सप्ताह के लिए बढ़ाया गया लॉक डाउन

देश की राजधानी दिल्ली के बत्रा हॉस्पिटल में ऑक्सीजन कमी की वजह से डॉक्टर सहित आठ मरीजों की मौत हो गयी है। मृतकों में अस्पताल के एक डॉक्टर भी शामिल है। वे अस्पताल में गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी विभाग के एचओडी थे। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे, और उनका ईलाज इसी अस्पताल में किया जा रहा था। कुछ दिनों से दिल्ली हाईकोर्ट का ऑक्सीजन की समस्या को लेकर सुनवाई जारी है।राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने डॉक्टर सहित आठ मरीजों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यह बहुत ही पीड़ादायी सूचना है। 

ऑक्सीजन की कमी से हुई मौत पर बीजेपी प्रवक्ता संवित पात्रा ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल को माफ नहीं करेगी। केंद्र सरकार राज्यों को हर तरह का सहयोग दे रही है।उन्होने कहा कि क्या कारण है कि दिल्ली सरकार अस्पतालों को ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पा रही है?

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *