दिल्ली :एक लाख का इनामी पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू गिरफ्तार,स्पेशल टीम ने किया गिरफ्तार, लालकिला हिंसा का आरोपी है सिद्धू

Written by

in

देश /डेस्क

अभिनेता दीप सिद्धू को स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया है ।मालूम हो कि स्पेशल टीम के द्वारा यह गिरफ्तारी कि गई है ।बता दे कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा एवं लाल किले पर तिरंगे का अपमान को लेकर इसके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया था ।सिद्धू के ऊपर हिंसा भड़काने आरोप लगने के बाद पुलिस ने एक लाख का इनाम भी घोषित किया था ।

पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद सिद्धू फरार था और इसकी गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगी हुई थी ।लेकिन अंततः आज 14 दोनों बाद इसकी गिरफ्तारी करने में स्पेशल टीम सफल हुई है ।सिद्धू की गिरफ्तारी कहा से हुई है इसकी जानकारी का अभी इंतजार है ।दिल्ली पुलिस द्वारा जानकारी दिए जाने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा कि आखिर बीते 14 दिनों से यह किसके संरक्षण में था ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *