किशनगंज /बहादुरगंज /देवाशीष चटर्जी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंगलवार के दिन भारतीय जनता पार्टी बहादुरगंज नगर द्वारा डाक बंगला परिसर में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पुण्य तिथि के अवसर पर उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण कर एवम दीपक प्रज्वलित कर उनकी पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया।वहीं बलिदान दिवस के अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष किसलय सिन्हा की अध्यक्षता में डाकबंगला परिसर में बैठक कर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विस्तार से चर्चा की गई और श्रद्धासुमन अर्पित किया गया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कृष्ण दुबे ,मंडल प्रभारी ललितेश्वर प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष नवीन झा ,खोसो देवी, वरिष्ठ भाजपा नेता जय शंकर लाला, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजीव कुमार सिन्हा, युवा मोर्चा जिला मंत्री कुमार अमित , चुनावी सेल संयोजक जीवन ठाकुर, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विशाल कुमार, आईटी सेल सुधांशु श्रीवास्तव ,मीडिया प्रभारी आदर्श, प्रकोष्ठ के बलराम कुमार ,किसान मोर्चा सदन कुमार,मनोज पासवान सहित दर्जनों की तादाद में स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।