ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

सिलीगुड़ी-कटिहार रेलखंड के अंतर्गत भारत-नेपाल व बागडोगरा थाना क्षेत्र के रंगापानी स्थित एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत की खबर सामने आयी है । यह घटना शनिवार की है। मृतक की पहचान खबर लिखे जाने तक नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को उक्त व्यक्ति रेल लाइन पार कर रहा था। उसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया , जिस वजह से उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

स्थानीय लोग पटरी की ओर गए तो खून से लथपथ शव को देखा। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना बागडोगरा पुलिस व रंगापानी आरपीएफ को दी गयी । सूचना मिलने पर बागडोगरा थाना पुलिस व रेलवे पुलिस कर्मी मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम हेतु उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज (अस्पताल) भेज दिया । पुलिस घटना की जांच कर रही है।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *