किशनगंज / जियाउर रहमान खान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गुरुवार को जिला पदाधिकारी श्री आदित्य प्रकाश ने शहर में लोगों के बीच मास्क का वितरण कर कोरोना महामारी से सतर्क रहने की अपील की । मालूम हो कि शहर के डे मार्केट ,अस्पताल रोड, गांधी चौक में मास्क का वितरण किया गया ।

जिला प्रशासन महामारी के दौरान लगातार लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रही है ताकि लोग इसकी चपेट में आने से बचे । डीएम श्री आदित्य प्रकाश के साथ इस मौके पर एसडीओ शाहनवाज अख्तर ,नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी एवं रेड क्रॉस के सचिव मौजूद थे ।