चीन के मुद्दे पर कांग्रेस की आरोप प्रत्यारोप की राजनीति उचित नही – मायावती

देश/डेस्क

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा है चीन के मुद्दे को लेकर इस समय देश में कांग्रेस और भाजपा के बीच में आरोप-प्रत्यारोप की जो घिनौनी राजनीति की जा रही है वो वर्तमान में कतई उचित नहीं है।

इनकी आपसी लड़ाई का सबसे ज्यादा नुकसान देश की जनता को हो रहा है। इस लड़ाई में देशहित के मुद्दे दब रहे हैं ।साथ ही कहा कि इन दोनों की लड़ाई में पेट्रोल और डीज़ल का जो सबसे गर्म मुद्दा है कहीं न कहीं दब रहा है।

मेरा केंद्र सरकार को यही कहना है कि वो पेट्रोल और डीज़ल के दाम नियंत्रित करे वही कहा की जमीनी स्तर से मिल रही रिपोर्ट के हिसाब से गरीब कल्याण योजनाओं की पब्लिसिटी तो बहुत हो रही है पर इसका लाभ गरीब और जरूरतमंद लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। हर राज्य में योजनाओं का लाभ सत्ता पक्ष के लोगों को ही मिल रहा है ।