कोलकाता :बंगाल हिंसा पर बोले बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,जो तस्वीरें विभाजन के समय देखी थी वे ताज़ा होती दिख रही है

बंगाल /कोलकाता

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने सीएम मानता बनर्जी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि जैसे-जैसे नतीजे आए हैं वैसे-वैसे यहां राजनीतिक हिंसा का तांडव देखने को मिला है। यह लड़ाई हम निर्णायक मोड़ तक लड़ेंगे । श्री नड्डा ने कोलकाता में कहा कि जो तस्वीरें मैंने विभाजन के समय देखी थी वे ताजा होती दिख रही थीं। जिनको रक्षा करनी चाहिए वे ही इस हिंसा के तांडव के जिम्मेदार लोग हैं। श्री नड्डा ने कहा ऐसे लोग शपथ लें, प्रजातंत्र में सबको शपथ लेने का अधिकार है लेकिन हम भी शपथ लेते हैं कि बंगाल की धरती से राजनीतिक हिंसा खत्म करेंगे ।

श्री नड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री के बंगाल को विकास की मुख्यधारा में लाने के संकल्प को हम आगे बढ़ाएंगे। विकास की एक नई कहानी हम एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाते हुए निभाएंगे।मालूम हो कि बीजेपी द्वारा बंगाल में चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद पूरे देश में धरना दिया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *