कोरोना संक्रमित युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,शोक में डूबा परिवार

खोरीबाड़ी /चंदन मंडल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव एक युवक ने आत्महत्या कर ली। यह घटना नक्सलबाड़ी प्रखंड के गोसाईपुर ग्राम पंचायत अंतर्गत रंगापानी इलाके की है। मृतक का नाम रिंटू पाल (41) बताया गया है।मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को उक्त युवक ने कोरोना जांच करवाया था ।जांच में कोरोना पॉजिटिव पाये जाने पर तनाव में आकर उस संक्रमित युवक ने शुक्रवार को सुबह फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। यह घटना से उनके परिवार व आसपास के लोगों में शोक व्यापत है।

इस संबंध में मृतक के पिता रतन पाल ने बताया कि कुछ दिनों पहले वह उनके पुत्र रिंटू पाल का उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज (अस्पताल ) में कोविड टेस्ट करवाया था। इसके बाद गुरूवार शाम को उनका कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी। कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद से रिंटू पाल तनावग्रस्त हो गये थे। इसके चलते वह फूलबाड़ी ब्रिज से छलांग लगाने की कोशिश की, लेकिन उसे मैंने समझा बुझाकर घर लाया था।आज सुबह उसे एक नर्सिंग होम में शिफ्ट करने की बात थी , लेकिन इससे पहले उसका फंदे से लटकता शव बरामद किया गया।