किशागंज : शहर के अधिकांश क्षेत्रो की दुकानें रहेंगी बंद ।बढ़ते संक्रमण के बाद जिला प्रशासन ने दिए निर्देश

किशनगंज / संवाददाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला प्रशासन ने शहरी क्षेत्र के अधिकतर हिस्सों में फिर से लॉकडाउन लगा दिया है। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अगले 72 घण्टों के लिए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। जिसकी मांग स्थानीय लोग कई दिनों से कर रहे थे। गौरतलब है कि नगर एरिया में कोरोना की स्थिति बेहद गम्भीर है। नगर परिषद क्षेत्र के 15 वार्डों में अब तक 39 कोरोना के मरीज मिले हैं।

जिनमें दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिले में संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए शहर के पश्चिमपाली, पानीबाग, खगड़ा, सुभाष पल्ली, रुईधासा, रेलवे कॉलोनी, धर्मगंज, सौदागर पट्टी और एमजीएम कॉलेज सहित अन्य एरिया को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इन इलाकों में 10 जुलाई तक आवश्यक सेवाओं को छोड़ कर हर तरह के प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।

इस बाबत डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने आदेश जारी कर दिए हैं
जिला प्रशासन ने कोरोना को लेकर संवेदनशील 17 जगहों पर निगरानी के लिए अधिकारियों की प्रतिनियुक्त भी कर दी है। लॉक डाउन के दौरान प्रतिबंधित क्षेत्रों में पेट्रोल पम्प, दवाई, किराना और सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी और सबके लिए मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर कारोबारियों के साथ साथ आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी जारी कर दी है।