किशनगंज / ठाकुरगंज /रणविजय
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
भारतीय जनता युवा मोर्चा किशनगंज के जिलाध्यक्ष गणेश झा ने जिला स्तरीय कार्य समिति के गठन उपरांत अब मंडल स्तरीय कार्य समिति के गठन हेतु प्रक्रिया प्रारम्भ कर दिया है।इसी क्रम में उन्होंने नौ युवा कार्यकर्ताओं के कांधे पर मंडल अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी सौपकर संगठनात्मक कार्य की मजबूती प्रदान को लेकर युवाओं के बीच पार्टी संगठन की नीतियों व विचारधाराओं के प्रचार-प्रसार का आह्वान किया है।
साथ ही सभी नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों में किशनगंज ग्रामीण से किशन मोदक,बहादुरगंज नगर से विशाल कुमार, बहादुरगंज पूर्वी से सुशील कुमार हरिजन, ठाकुरगंज नगर से पुष्पराज सिंह, पौआखाली से अंकित सिंह,पहाड़कट्टा से विमल राय, टेढ़ागाछ से विवेक साह,कोचाधामन पूर्वी से सुनील ऋषि एवम् पोठिया से वीर सिंह इत्यादि शामील है।

इधर इन सभी नौ भाजयुमो मण्डल अध्यक्षों ने बतौर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करने व संगठन के प्रति वफादारी एवम् पूर्ण निष्ठा से कार्य करने हेतु दृढ संकल्प लेते हुए भाजयुमो के जिलाध्यक्ष गणेश झा के प्रति आभार व्यक्त किया है।उधर नव मनोनीत मंडल अध्यक्षों को विधान पार्षद सह भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,पूर्व विधायक सिकंदर सिंह,भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशांत गोप,भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष संजय उपाध्याय, महामंत्री अंशुराज,निरंजन राय,मंत्री गौतम चन्द्रवंशी, विवेक साहा के अलावे अजय सिन्हा,दिलीप दास,धनपति सिंह,नरेश कुमार गणेश,जयदेव सिंह आदि पार्टी पदाधिकारियों एवम् कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामनाएँ देते हुए इन सभी के लिए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।