किशनगंज :हत्या के मामले में नामजद दो आरोपियों को बहादुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल

किशनगंज /देवाशीष चटर्जी

बहादुरगंज पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया है ।थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मलानदिघी बंगामा निवासी जगाई मुर्मू की हत्या दिनांक 13/02/21 को रात्रि करीब 10 बजे गाँव मे ही हो गई थी।वहीं पति के हत्या के मामले में जगाई मुर्मू की पत्नी फुलमनी मुर्मू ने दिनांक 14/02/21को बहादुरगंज थाना में अपने पति की हत्या के मामले में सुफल किस्कू एव डिमाई मरांडी को नामजद आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज कराया था।






हत्या की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार के द्वारा मामले की छानबीन प्रारंभ करते हुए नामजद दोनो आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई थी।इसी क्रम में बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर फरार चल रहे दोनो आरोपियों को उनके घर मलानदिघी बंगामा से सुफल किस्कू एव डिमाय मरांडी को बहादुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का कार्य किया है।


जानकारी देते हुए इस संदर्भ में थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार ने बताया कि दिनांक 13/02/21 को मृतक जगाई मुर्मू एवम उसकी पत्नी फुलमनी मुर्मू में आपीसी बातों को लेकर झगड़ा चल रहा था तभी पास ही के घर के सुफल किस्कू एवम उसकी पत्नी डिमाई मरांडी के द्वारा जुगाई मुर्मू को जबरन खिंचकर घर से बाहर ले गए एव बांस के फट्टे से सर के पीछे गर्दन एव पंजरे में जोरदार प्रहार किया।जिससे कि जुगाई मुर्मू बुरी तरह से घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए स्थानीय प्राइवेट चिकित्सालय ले जाया गया परन्तु इलाज के दौरान ही जुगाई मुर्मू की मौत हो गई।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *