किशनगंज/संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पहले दिन 44 परीक्षार्थी रहे उपस्थित, 10 रहे अनुपस्थित
मारवाड़ी कॉलेज में एक माह तक चलेगी इग्नू परीक्षा
कोविड 19 वायरस के संक्रमण काल में सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन व प्रोटोकॉल के तहत सभी कमरों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करते हुए मारवाड़ी कॉलेज में गुरुवार से कड़ी निगरानी में इग्नू परीक्षा शुरू हो गई।
इग्नू अध्ययन केन्द्र -86011 के समन्वयक – सह- केंद्राधीक्षक डॉ. सजल प्रसाद ने उक्त जानकारी देते हुए ।
पहले दिन केवल द्वितीय पाली में परीक्षा थी। हिंदी और राजनीति शास्त्र में स्नातकोत्तर कोर्स सहित बीए कोर्स की परीक्षाओं में कुल 44 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 10 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

सीसीटीवी एवं वीक्षकों की कड़ी निगरानी में कदाचार मुक्त परीक्षा ली गई। प्रवेश द्वार में ही सभी परीक्षार्थियों का मशीन से टेम्परेचर लिया गया और सही पाए जाने के बाद ही उन्हें अंदर जाने दिया गया। मास्क पहनकर ही सभी ने परीक्षा दी। इसके पूर्व सभी कमरों को सेनेटाइज किया गया।
17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक यह परीक्षा चलेगी। स्नातक व स्नातकोत्तर कोर्स के अंतिम वर्ष के कुल 2207 विद्यार्थी इसबार परीक्षा देंगे।
बताया कि इग्नू की परीक्षा दोनों पालियों में होगी। इस बार यहाँ 2207 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। यह जून माह की सत्रांत परीक्षा है जो कोविड 19 वायरस के प्रकोप के कारण स्थगित हो गई थी।

केंद्राधीक्षक ने कहा कि परीक्षार्थियों को अपने साथ इग्नू द्वारा जारी फोटो आई कार्ड, हॉल टिकट, मास्क और 50 एमएल सेनेटाइजर की एक छोटी बोतल रखना अनिवार्य है। सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना होगा।
प्रत्येक पाली में परीक्षा शुरू होने के पहले और पश्चात सभी कमरों और बेंच-डेस्क सहित मुख्य प्रवेश द्वार को सेनेटाइज किया जाएगा। परीक्षा अवधि में भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। प्रधानाचार्य प्रो.उदय चन्द यादव ने भी यही निर्देश दिया है।