किशनगंज :सोमवार को होने वाले “निश्चय संवाद” को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बहादुरगंज नगर क्षेत्र अंतर्गत जदयू नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा के निज आवास में रविवार के दिन जदयू कार्यकर्ताओं ने की बैठक आयोजित।बैठक के दौरान सोमवार को आयोजित होने वाले माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वर्चुअल संवाद “निश्चय संवाद” को सफल बनाने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों ने विस्तार से चर्चा की गई।बैठक की अध्यक्षता जदयू नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा ने की।

बैठक में उपस्थित पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी ने कहा कि सोमवार के दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की जनता के साथ सीधा संवाद करेंगे, आगे उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को निश्चय संवाद से जुडऩे एंव आमलोगों को जोडने की बात कही।

बैठक में मुख्य रूप से जदयू जिलाध्यक्ष प्रो. बुलंद अख्तर हाशमी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय झा, महासचिव रियाज अहमद, बहादुरगंज प्रखंड अध्यक्ष हरिहर पासवान, नगर अध्यक्ष बन्टी सिन्हा,नगर सचिव देवाशीष चटर्जी, टेढागाछ प्रखंड अध्यक्ष साहिद आलम, मो. असलम, फातमा बेगम, नजरुल इस्लाम, एहसान राही, मुमताज सहित कई पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।