किशनगंज /देवाशीष चटर्जी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कोविड-19 जैसी भयानक महामारी से सुरक्षा हेतु स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर शनिवार के दिन पूरी तैयारी के साथ अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राहुल वर्मन ने फीता काटकर टीकाकरण का शुभारंभ किया।

वहीं प्रथम चरण में विभाग के निर्देश पर कुल 100 लोगों को चिन्हित कर उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 का टीका दिया जाना है।इसी कड़ी में बहादुरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात फार्मासिस्ट संतोष झा को सर्वप्रथम कोविड-19 का टीका लगाकर टीकाकरण की शुरुआत की गई।
वहीं टीकाकरण के उपरांत फार्मासिस्ट संतोष झा को टीकाकरण में लगे चिकित्सक ने पूछा तो उन्होंने बताया कि में पूर्व की भांति ही अपने आप को अनुभव कर रहा हूँ एवम मुझे किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है।
मौके पर मुख्य रूप से अपर समाहर्ता जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राहुल वर्मन,बीडीओ बहादुरगंज डॉ राकेश गुप्ता,सीओ कौसर इमाम,थानाध्यक्ष बहादुरगंज संजय कुमार के साथ ही साथ सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।