किशनगंज/देवाशीष चटर्जी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गुवाबारी वार्ड संख्या 09 में दहेज प्रताड़ना एव पत्नी से मारपीट के मामले में प्राथमिक अभियुक्त को बहादुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत एक माह पूर्व गुवाबारी वार्ड संख्या 09 निवासी मो ताहिर और उसके परिजनों के विरुद्ध उसकी पत्नी के द्वारा मारपीट एव दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया गया था।
वही पीड़िता के द्वारा दिये गए लिखित शिकायत के बाद ही बहादुरगंज पुलिस के द्वारा मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी गई।वहीं जांच में मामले की सत्यता को देखते हुए बहादुरगंज पुलिस के द्वारा आगे की कानूनी करते हुए शुक्रवार की देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया । जिसे आज थाना कांड संख्या 246/20धारा 498(a),34आईपीसी,3/4डोरी एक्ट के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।