किशनगंज :प्रदेश बीजेपी संगठन मंत्री के स्वागत की तैयारी को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने की बैठक

किशनगंज/संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

शुक्रवार को स्थानीय मनोरंजन क्लब किशनगंज में भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर मंडल के नव मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष कुमार विशाल उर्फ डब्बा ने की ।बीजेपी नेताओं ने बताया कि आज की बैठक में मुख्य रूप से जिला पदाधिकारी के रूप में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार साहा उर्फ मानू ,महामंत्री राजेश गुप्ता , जिला के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी जय किशन प्रसाद अधिवक्ता मुख्य रूप से मौजूद थे ।

वहीं बैठक में महिला मोर्चा नगर मंडल की अध्यक्षा दुर्गा स्वर्णकार ,भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर मंडल के अध्यक्ष राकेश गुप्ता, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के नगर अध्यक्ष अशोक गुप्ता , भाजपा महिला मोर्चा की नगर सचिव काजल कुमारी ,भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल के उपाध्यक्ष दीपम सरकार , नगर महामंत्री गगनदीप सिंह, कुमार शिवम ,चुनाव सेल के जिला संयोजक मनोज मजूमदार ,भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री अमित सौरव, कला संस्कृति मंच के जिला संयोजक शंकर दास, अरविंद गुप्ता जी ,चुनाव सेल के जिला संयोजक मनोज मजूमदार, महावीर चौहान जी, जय मजूमदार, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

नगर अध्यक्ष कुमार विशाल ने बताया कि बैठक में जिला कोषाध्यक्ष हीरालाल छाजेड़, मनोज तिवारी भी उपस्थित थे। बैठक में सप्त ऋषि गठन एवं बी एल ए 2 गठन की समीक्षा की गई साथ ही शनिवार 29/8/ 2020 को प्रदेश संगठन मंत्री श्री दीवेश कुमार के किशनगंज आगमन पर उनके स्वागत हेतु नगर मंडल की टीम को तैयार किया गया ।साथ ही कल विधानसभा किशनगंज की बैठक में सम्मिलित होने हेतु नगर मंडल के पदाधिकारी को सूचित किया गया।

आज की बैठक में गगनदीप सिंह के द्वारा कार्यकारी अध्यक्ष कुमार विशाल ऊपर डब्बा को हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त की गई। साथ ही नगर मंडल के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया । आज यह तय किया गया कि पूर्व में गठित नगर मंडल कार्यकारिणी समिति पूर्ववत ही काम करेगी ।यह घोषणा कुमार विशाल डब्बा के द्वारा की गई।