किशनगंज :दिघलबैंक प्रखंड प्रमुख के खिलाफ गोलबंद हुए समिति सदस्य , अविश्वास प्रस्ताव के लिए बैठक बुलाने हेतु दिया आवेदन

किशनगंज/दिघलबैंक/शिव नारायण प्रसाद

दिघलबैंक प्रखंड प्रमुख पूनम देवी पर पंचायत समिति सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव के लिए विशेष बैठक बुलाने की मांग की है।13 पंचायत समिति सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर युक्त आवेदन कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरण साह को दिया गया है।

प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव के लिए पंचायत समिति की विशेष बैठक बुलाने की मांग की है।पंचायत समिति सदस्यों द्वारा आरोप लगाया गया कि प्रखंड प्रमुख पति द्वारा मनमाने तरीके से पंचायत समिति के कार्यो पर हस्तक्षेप किया जाना।

प्रखंड प्रमुख पर अपने कार्यालय में नियमित रूप से नहीं बैठना, सहित अन्य आरोप लगाते हुए विशेष बैठक बुलाने की मांग की गई है । आवेदन देने वालों में पंचायत समिति शिकन्दर आलम, तेज नारायण गिरी,धीरेंद्र कुमार, कलेस्वर यादव, सहित पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 02,05,07, 09,13,14,15,22,23,20 के कूल 13 सदस्य शामिल हैं और जल्द बैठक बुलाने की मांग की है ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *