किशनगंज :डीएम डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर पोठिया प्रखंड के 22 पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्रों एवं अन्य योजनाओं की हुई जांच ,समीक्षा के बाद होगी करवाई

किशनगंज /संवादाता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश के निदेश के आलोक में पोठिया प्रखंड के सभी 22 पंचायतों में आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय,हर घर नल जल एवं मनरेगा की योजनाओं की जांच पूर्व गठित 22 जांच दल के द्वारा किया गया। मालूम हो कि
सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपनी टीम के साथ आवंटित पंचायत में जाकर 3-4 आंगनबाड़ी केंद्र,3 विद्यालय, मुख्यमंत्री पेय जल निश्चय योजना अंतर्गत 3-4 योजनाओ एवम् 3-4 मनरेगा योजनाओ के तहत हुए कार्य की जांच किए।

जानकारी के मुताबिक जांच के क्रम में मूलभूत सुविधाओं, गुणवत्ता, आवश्यक संसाधन की उपलब्धता आदि का अवलोकन किया गया।सर्वप्रथम पोठिया प्रखंड मुख्यालय में पूर्वाह्न में पहुँच कर पदाधिकारियों ने आवश्यक कागजात व अभिलेख प्राप्त करते हुए जांच दल के साथ क्षेत्र में जाकर निरीक्षण किया । जांच दल में वरीय पदाधिकारियों के साथ महिला पर्यवेक्षिका, पंचायत तकनीकी सहायक,विकास मित्र आदि कर्मी भी विभिन्न बिंदुओं पर जांच हेतु प्रतिनियुक्त थे।वहीं जांच के उपरांत जांच प्रतिवेदन डीआरडीए मे समर्पित करने के पश्चात जिलाधिकारी के द्वारा समीक्षा करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई की जायगी।