किशनगंज : डीएम डॉ आदित्य प्रकाश ने ग्रेड ए नर्स नियोजन हेतु संचालित काउंसिलिंग प्रक्रिया का किया औचक निरीक्षण

किशनगंज /संवादाता

जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा जिला स्वास्थ्य समिति,किशनगंज में ग्रेड ए नर्स के अल्पावधि नियोजन हेतु संचालित काउंसिलिंग का आज औचक निरीक्षण किया गया ।

जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी रंजीत कुमार द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि कोविड 19 संक्रमण के परिप्रेक्ष्य में अल्पावधि के लिये अतिरिक्त ग्रेड ए नर्स के पद पर नियोजन हेतु आज काउंसिलिंग आयोजित कर उपस्थित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों का मिलान किया गया। काउंसिलिंग में उपस्थित अभ्यर्थियों के लिये सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए बैठने एवं पेय जल आदि की समुचित व्यवस्था की गई थी ।






जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि जिला पदाधिकारी द्वारा दोपहर में काउंसिलिंग कार्यों का औचक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में काउंसलिंग में अभ्यर्थियों के भीड़ को देखते हुए 04 अलग-अलग दल गठित कर त्वरित गति से काउंसिलिंग करने हेतु निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा दिए गए आदेश के बाद 04 अलग-अलग दल के द्वारा काउंसिलिंग कार्यों का निष्पादन किया गया।

मालूम हो कि जिले में अद्यतन उपलब्ध कुल 12 रिक्ति के विरूद्ध खबर प्रेषण तक कुल 67 अभ्यर्थी काउंसिलिंग हेतु उपस्थित हुए।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी के अतिरिक्त एडीएम ब्रजेश कुमार, सिविल सर्जन,श्री नंदन,डीपीएम,स्वास्थ्य ,डॉ मोनाजिम व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।






आज की अन्य खबरें पढ़े :

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *