किशनगंज :ठाकुरगंज में बीजेपी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया वृक्षारोपण,लगाए गए फलदार पौधे

किशनगंज /प्रतिनिधि

भाजयुमो ठाकुरगंज ने किया वृक्षारोपण
भारतीय जनता युवा मोर्चा ठाकुरगंज के कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से ठाकुरगंज नगर के बीचो बीच ऐतिहासिक महाभारत कालीन भातढाला पोखर में वृक्षारोपण किया| कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो नगर अध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया।वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत जामुन आँवला कृष्णचुरा आदि महत्पूर्ण पौधे लगाया गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित ठाकुरगंज नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रमोद राज चौधरी भाजपा व्यवसाय मंच जिला संयोजक राजेश करनानी भाजयुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष अमित सिन्हा ने कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए जामुन के पौधे से होने वाले फल के फायदे के बारे में बताते हुए कहा जामुन महत्वपूर्ण आयुर्वैदिक औषधी है ।

भारत पहले जंबूद्वीप के नाम से जाना जाता था क्योंकि यहां जामुन के के वृक्ष प्रचुर मात्रा में पाए जाते थे। जामुन में विटामिन बी और आयरन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है इससे मधुमेह कैंसर दस्त रोगों में लाभ मिलता है।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए
भाजयुमो जिला मंत्री विवेक साहा एवं सन्नी झा ने कहा की भारत में हर कोई आँवला से परिचित है एवं यह सबसे प्राचीन आयुर्वेदिक औषधि में से एक माना जाता है ।अपने औषधि गुणों के कारण वैश्विक स्तर पर आँवला लोकप्रिय हैं| भारतीय पौराणिक कथाओं में आँवला को भगवान विष्णु का अश्रु कहा गया हैं| भारत में आंवला के पेड़ एवं फल की पूजा की जाती है|


वही कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत चौधरी ने किया| कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष यादव नगर उपाध्यक्ष सपन भट्टाचार्य अतुल सिंह नगर मंत्री गोपेश यादव बूथ अध्यक्ष अखिल साह मीडिया प्रभारी आकाश आचार्य मंजीत सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद थे|

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *