किशनगंज :ठाकुरगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्र में मनाया गया भाजपा का 41 वां स्थापना दिवस

किशनगंज /प्रतिनिधि


भारतीय जनता पार्टी की 41 वा स्थापना दिवस धूमधाम से ठाकुरगंज के नगर मंडल एवं ग्रामीण मंडल में मनाया गया ।प्रारम्भ में ठाकुरगंज नगर स्थित शिवानंद भवन में भाजपा व युवा मोर्चा द्वारा संयुक्त रूप से स्थापना दिवस मनाया जिसकी अध्यक्षता नगर उपाध्यक्ष अतुल सिंह ने किया एवं संचालन युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पुष्प राज सिंह ने किया। कार्यक्रम मे झंडोत्तोलन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी तथा ठाकुरगंज के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय देवेंद्र सिंह जी की तैल चित्र पर दीपप्रज्वलित कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया।






कार्यक्रम की शुरुआत वन्देमातरम गीत से हुई। दूसरी तरफ ठाकुरगंज ग्रामीण की बैठक पथरिया पंचायत स्थित डांगीबारी ग्राम में हुई।जिसकी अध्यक्षता भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष धनंजय सिंह ने किया व संचालन महामंत्री ललित सिंह ने किया।ग्रामीण क्षेत्र में उपस्थित कार्यकर्ता ने पंडित डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी स्वर्गीय देवेंद्र सिंह जी के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया।आज पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के सभी पदाधिकारियों सहित सभी मोर्चा के सदस्य उपस्थितहुए। भाजपा के स्थापना दिवस पर दोनों मंडलो में आयोजित कार्यक्रम में क्रमशः नगर में भाजपा नेता देवकी अग्रवाल व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला संजोजक राजेश करनानी भाजयूमो पूर्व जिलाध्यक्ष अमित सिन्हा युवा मोर्चा जिला मंत्री विवेक साह सन्नी झा ने विचार रखे।ग्रामीण मंडल में जिला महामंत्री तरुण सिंह पूर्व जिला महामंत्री मनोज सिंह किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बिजली सिंह भाजपा पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवल सिंह बिनोद यादव अनिल महाराज व्यवसाय प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष अजय राय ने स्थापना दिवस पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम में मुखिया सुदाम पाहन महामंत्री भारत महतो हरि पंडित गुड्डू सिंह दिनेश साह इंद्रजीत चौधरी सुभाष यादव मनमोहन साह रंजन साह असर्फी महतो राजेन्द्र साह सत्यनारायण सिंह आकाश अचार्य संदीप शर्मा मनोज राय लखन मुर्मू बैजनाथ पासवान जयंत गांगुली प्रदीप सिंह सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित हुए।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *