किशनगंज/विजय कुमार साहा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!टेढ़ागाछ प्रखंड के विभिन्न नदियों में जलस्तर बढ़ने से कई पंचायतों में कटाव तेजी से हो रही है। टेढ़ागाछ प्रशासन कटाव का जायजा ले रही है। रेतुआ व कनकई नदियों के कटाव से विस्थापित परिवारों को टेढ़ागाछ सीओ शिवजी भट्ट ने गुरुवार को राहत सामग्री वितरण किया। उन्होंने बताया कि मटियारी में 57 पीड़ित परिवारों के बीच राहत सामग्री दी गई है। उन्होंने बताया सभी कटाव पीड़ित परिवारों को ढाई किलोग्राम चूड़ा, एक किलोग्राम चना,आधा किलोग्राम चीनी और प्लास्टिक वितरण किया गया है।
गौरतलब हो कि 12 जुलाई की बाढ़ में क्षेत्र के कई स्थानों पर सड़के टूट गई थी।जब बाढ़ व कटाव से पीड़ित परिवारों को सहायता की जरूरत थी।उस समय आवागमन पूरी तरह बाधित थी।जिसके कारण कटाव पीड़ितों को जरूरत के समय प्रशासन राहत नहीं पहुंचा सकी।इधर रेतुआ नदी व कनकई नदी की भीषण कटाव चल रही थी। मौके पर स्थानीय वार्ड सदस्य अब्दुल कयूम वह अन्य मौजूद थे।