किशनगंज :टेढ़ागाछ में भाजपा कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई ।

किशनगंज/विजय कुमार साहा

गुरुवार को भाजपा कार्यालय टेढ़ागाछ में भाजपा कार्य समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक की अध्यक्षता टेढ़ागाछ प्रखंड भाजपा मंडल अध्यक्ष रवि कुमार दास ने की।इस बैठक में टेढ़ागाछ के सभी शक्ति केंद्र में बीएलए 2 एवं सप्तॠषि बनाया गया।

बैठक में सभी बूथ अध्यक्षों को नेम प्लेट एवं मतदाता सूची वितरण किया गया।इस दौरान पार्टी को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गयी।बैठक में सक्रिय कार्यकर्ताओं को पार्टी में समर्पित भाव से कार्य करने पर विशेष बल देने की अपील की गयी।

इस बैठक में भाजपा जिला महामंत्री लखन लाल पंडित, बहादुगंज विधानसभा संयोजक श्री उत्तम कुमार सिन्हा,पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजीव सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी नवीन झा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष इस्माइल आजाद, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक कुमार, महिला मोर्चा से सागमनी देवी,अनंती देवी, भारती देवी, प्रमिला देवी, भाजपा मंडल महामंत्री मुकेश कुमार सिंह, सीताराम पासवान,बहादुगंज पश्चिम भाग मंडल अध्यक्ष सुभम सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता सीताराम मंडल, राजीव दास, रमण साह,मोहनदेव शर्मा, अशोक सोनार, संतोष यादव, राजेश झा,गौतम साह, विशाल कुमार दास, हरि यादव एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *