किशनगंज :टेढ़ागाछ में कोरोना वायरस टीकाकरण का हुआ शुभारंभ, 100 लोगों को दिया गया टिका

टेढ़ागाछ(किशनगंज) /विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित गर्ल्स हॉस्टल टेढ़ागाछ प्रांगण में सोमवार को कोरोना वायरस टीकाकरण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुरुआत प्रखंड प्रमुख तरन्नुम नाज ने फीता काटकर की।टीकाकरण का शुरुआत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ०कौशल किशोर को टिका देकर किया गया।






वहीं दूसरा टीका अभिषेक कुमार को एवं अंतिम तुषार कांति मजूमदार को लगाया गया।टेढ़ागाछ में कोविड 19 का टीकाकरण सोमवार से शुरू हो गया है।टीकाकरण के पहले दिन स्वास्थ्यकर्मी, आशा दीदी व आंगनबाड़ी सेविकाओं को शिविर में कोरोना वायरस का टीका लगाया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार शिविर में 100 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० कौशल किशोर ने बताया शिविर में 100 लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया गया।टीकाकरण के दौरान किसी को टिका लेने से कोई परेशानी नहीं हुई।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *