किशनगंज : टेढ़ागाछ के बैसाटाेली में पुल निर्माण नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी , लोगों ने प्रशासन से पुल निर्माण की मांग की

किशनगंज /विजय कुमार साह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मटियारी पंचायत स्थित बैसाटोली गांव से डुमरिया जाने वाली सड़क पर वर्षों से ग्रामीण पूल निर्माण की मांग करते आ रहे हैं। इन ग्रामवासियों का सपना कब पूरा होगा यह सवाल यहाँ के आवाम को कचोट रहा है। सरकार के तरफ से सड़क निर्माण का कार्य फिलहाल बंद है। ग्रामीणों को अभी से बरसात के समय इस धार को पार करने की चिंता सताने लगी है। हरिजन टोली निवासी आसीन लाल हरिजन, पाण्डव लाल हरिजन, सनोज हरिजन, जोगिंदर महतो, शंकर लाल हरिजन,शनिलाल हरिजन आदि ग्रामीण कहते हैं कि पूल के अभाव में बच्चों की शिक्षा प्रभावित होती है।

बरसात में बच्चे जान जोखिम में डाल कर स्कूल आने जाने को मजबूर हैं। इस सड़क के किनारे पर प्राथमिक विद्यालय बैसाटोली, प्राथमिक विद्यालय डुमरिया व मदरसा बैसाटोली स्थित है, जहाँ रोज बच्चे पढ़ने के लिए इस धार को पार करते हैं। इस धार के वजह से बरसात के मौसम में छोटे बच्चों की पढ़ाई वाधित होती है। इस धार को बरसात में बड़ी मुश्किल लोग जान को जोखिम में डाल कर पार करते हैं। अभी इस धार पर आने जाने के लिए डायभरसन बनाकर काम चल रहा है।

महादलित परिवार व मजदूर परिवार इस धार के किनारे बसे हुए हैं, उन लोगों को हाट बाजार, खेतीबाड़ी के लिए रोज इस धार को पार करना उनकी विवशता है। लगभग बीस वर्षों से पूल के लिए तरस रहा यह गांव विकास की पोल खोल रहा है। संवेदक के द्वारा हाल ही में इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया था जो फिल्हाल दो माह से निर्माण कार्य बंद है। संवेदक द्वारा अभी तक बैडमिशाली भी नहीं बिछाया गया है, जिससे ग्रामीणों का पूल सपना इस बार भी पूरा होना मुश्किल लगता है।