- भ्रांतियों, अफवाहों एवं दुष्प्रचार को समाप्त कर लोगों को टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के तरीकों पर विचार विमर्श।
किशनगंज /प्रतिनिधि
जिले में कोविड टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा है। टीकाकरण अभियान को गति देने के लिए टीका एक्सप्रेस की शुरुआत की गयी है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी टीका के प्रति अफवाह व भ्रांतियां फैली हुई हैं । राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक मनोज कुमार के द्वारा जारी पत्र के आलोक में जिला स्तर पर जिला स्तरीय संचार टास्क फोर्स गठित की गयी है| जिले में कोविड टीकाकरण को लेकर व्याप्त भ्रांतियों, अफवाहों एवं दुष्प्रचार को समाप्त कर लोगों को स्वैच्छिक रूप से टीकाकरण हेतु प्रेरित करने के लिए शनिवार को जिला परिषद् के सभागार में जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला संचार टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। लाभार्थियों में टीकाकरण के प्रति व्याप्त भ्रांतियों का होना प्रमुख कारण है। अभियान के सफल संचालन के लिए इसका तत्क्षण निराकरण किया जाना अत्यंत आवश्यक है।
बैठक में मुख्य रूप से कोविड संक्रमण से निजात पाने के तरीकों पर टास्क फोर्स के सदस्यों द्वारा विचार विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस टास्क फोर्स की बैठक में पुलिश अधीक्षक , सिविल सर्जन, अनुमंडल पदाधिकारी , जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला परियोजना पदाधिकारी (आईसीडीएस), जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्वास्थ्य के अलावा डब्ल्यूएचओ/यूनिसेफ/केयर इंडिया/सीफार के प्रतिनिधि के साथ धार्मिक संगठन के प्रतिनिधि आदि ने भाग लिया।
भ्रांतियों को दूर कर शत-प्रतिशत लक्ष्य को किया जायेगा हासिल:
जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश ने कहा जिले में 18 से 44 वर्ष व 45 या उससे अधिक उम्र के लोगों को टीका देने का काम चल रहा है, लेकिन अभी भी टीकाकरण के प्रति समाज में तरह-तरह की भ्रांतियां फैली हुई हैं। भ्रांतियों को जब तक दूर नहीं किया जाएगा तब तक शत प्रतिशत लक्ष्य को पूरा नहीं किया जा सकता है। उन्होंने बताया, ग्रामीण इलाक़ों में टीकाकरण केंद्रों का भ्रमण करने के दौरान समझ में आता है कि टीका को लेकर अभी भी लोगों के मन में कई शंका पनपती हैं। इसलिए सबसे जरूरी है कि ग्रामीण क्षेत्रों में फैलाई गई भ्रांतियों व अफवाहों को दूर किया जाए। जिससे टीकाकरण कार्य में तेज़ी आ सके।
- इमारत शरिया के माध्यम से संदेश प्रसारित करवाने की दी गई सलाह –
टास्क फोर्स की बैठक के दौरान मुस्लिम धर्मगुरुओं ने धार्मिक संस्थाओं यथा इमारत शरिया का इत्यादि के माध्यम से संदेश प्रसारित करवाने की सलाह दी, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक होकर टीकाकरण के पक्ष में आ सकें और टीकाकरण करा सकें। बैठक में उपस्थित सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने जानकारी देते हुए बताया कि पल्स पोलियो के टीके का भी विरोध हुआ था, लेकिन आज इसका फायदा हमें दिख रहा है और देश पोलियो मुक्त हो गया है। इसी प्रकार कोरोना वैक्सीन भी पूर्णतः सुरक्षित है और उन्होंने खुद इसका टीका लिया है। संभावित कोरोना की तीसरी लहर से यह वैक्सीन ही हमें बचाएगी।
टीका लेने के बाद सुरक्षित एवम् अपने कार्यों का आमदिनों की तरह निर्वहन करने वाले सरकारी कर्मियों, डाॅक्टर, शिक्षक, जीविका दीदियों एवम् आंगनबाड़ी वर्कर्स का डाटा होगा जारी-
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को भ्रांतियों के खंडन के क्रम में बताया कि बहुत से लोगों में टीका लगाने से बुखार हो सकता है, लेकिन इससे व्यक्ति के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित होती है। जिलाधिकारी द्वारा शीघ्र ही इसका डाटा जारी करने की बात कही गई कि जिले में कितने सरकारी कर्मियों, डॉक्टरों, पुलिस कर्मियों, शिक्षकों, आंगनबाडी सेविकाओं, जीविका दीदियों इत्यादि को टीके की खुराक दी गई है, ताकि लोगों को ज्ञात हो सके कि टीका लेने वाले सभी लोग सुरक्षित होकर काम कर रहे हैं।
हज पर जाने वालों के लिए टीके की दोनों खुराक आवश्यक –
मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि हज पर जाने वालों के लिए टीके की दोनों खुराक आवश्यक है। अजान के समय मस्जिदों से टीके के संबंध में माइकिंग कराने पर सकारात्मक परिणाम आ सकते हैं। इस संबंध में प्रखंड स्तर पर भी धर्म गुरुओं की बैठक कराने का उन्होंने सुझाव दिया। इस पर जिलाधिकारी ने कहा कि यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि टीका कितना जरूरी है।
अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्म्दारी::
जिला पुलिस अधीक्षक कुमार अशीष ने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाना हम सबकी जिम्म्दारी तथा कार्य के लिए सिविल सोसाइटी के लोगों, वॉलिंटियर्स, डॉक्टरों एवं सरकारी कर्मियों का योगदान भी अहम् है । इस समय बेहतरीन ढंग से मानवता की सेवा करने से आत्म संतुष्टि भी होगी। साथ ही जिला उप विकास आयुक्त मनन राम ने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाना जिलेवासियों का भी कर्तव्य है। ताकि टीका लेकर हम स्वयं को तो सुरक्षित कर ही सकें साथ ही साथ अपने परिवार व समाज को भी संक्रमण प्रसार से बचा सकें। इसके लिए सरकार के साथ साथ प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी निरंतर प्रयास कर रहा है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए नियमित रूप से आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये जा रहे हैं। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए जिले में व्यापक स्तर पर टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।
आज की अन्य खबरें पढ़े :
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेष देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा ग्रहण करने के पैरोकार थे जो उनमें मजबूत आत्मविश्वास का भाव भरे । एक आत्मविश्वासी… Read more: जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचार
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्या सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक महादेवी देवी वर्मा थी दूजेहरिवंशराय बच्चन जी , समय समय के अविरल कवितब के कविता… Read more: कविता :आज के अविरल कवि
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती। आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब बढ़ी तो,गलतफैमियां भी बढ़ गई।फिर उसने वो भी सुना,जो मैने कहा ही नहीं। कुछ इस… Read more: चुनिंदा शायरी
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है ! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना गर्जनकितनी गहरी है रातकितनी उदासी ! वह अपनी हर ख़ुशीबताना चाहता हैजब उड़ी आसमान पर… Read more: कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यार
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्क ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला किसी बच्चे की बलि दी जाए, तो राजा को पुत्र की प्राप्ती हो जायेगी।.राज्यभर में मुनादी की गई,… Read more: प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीन
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सातवें दिन तीनों फिर आचार्य की ओर चले। कुटिया के द्वार पर कांटे बिखरे हुए थे। बचते-बचाते हुए… Read more: प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञान
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका, वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया जाता है उपयोग,जिले में वैक्सीन के बेहतर प्रबंधन व रखरखाव को लेकर को दी गई ट्रेनिंग नियमित टीकाकरण… Read more: किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों के साथ स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा थाना रोड से निकलकर झांसी रानी… Read more: किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्रा
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने कहा कोरोना संक्रमण से जितने भी देशों में लोगों की मृत्यु हुई हैं,… Read more: दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदी
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है ।इस मौके पर पटना आरजेडी कार्यालय में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया । जहा आरजेडी के… Read more: बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादव
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की घोषणा पटनाः राष्ट्रीय जनता दल आज अपना रजत जयंती मना रहा है।आरजेडी कार्यकर्ताओ में स्थापना दिवस को लेकर जबरदस्त… Read more: बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खून
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी सरकारी, गैर सरकारी कार्यालय को सामान्य रूप… Read more: बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगे
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधा छपरा /प्रतिनिधि जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीकाकरण अभियान जोर-शोर से चल रहा… Read more: बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर उन्होंने श्री पासवान पर लिखी गई पुस्तक **संकल्प साहस और संघर्ष**… Read more: दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पण
- बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दीलसीतामढ़ी : मूसलाधार बारिश के चलते जिले की सभी नदियां अब खतरे के निशान को पार कर चुकी हैं। बागमती नदी ढेंग, सोनाखान, डूबाघाट, चंदौली व कटौझा में खतरे के निशान से उपर बह रही है। सोनबरसा की झीम नदी का भी यहीं हाल है।… Read more: बिहार : सीतामढ़ी में बाढ़ से हालात बिगड़े ,कई गांव टापू में तब्दील
- भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौतदिल्ली :देश में COVID19 के 39,796 नए मरीज मिले हैं ।जिसके बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,05,85,229 हुई। वहीं 723 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 4,02,728 हो गई है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा सोमवार को बताया गया कि बीते… Read more: भारत : कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मरीज मिले,723 की हुईं मौत
- किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिसकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी बहादुरगंज प्रखंड के निशन्द्रा पंचायत अंतर्गत मुसेलड़ेंगा गांव के मदरसा के समीप बने कलवर्ट में मो शमसाद की दस वर्षीय पुत्री सोफिया के स्नान करने के दौरान पानी भरे कलवर्ट में डूबने से मौत हो गई।घटना रविवार की दोपहर की है।जानकारी के… Read more: किशनगंज :मुसेलड़ेंगा गाँव में कलवर्ट में नहाने के दौरान एक दस वर्षीय बच्ची की डूबकर हुई मौत,मौके पर पहुंची पुलिस
- राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफलसोमवार ,5 जुलाई 2021,तिथि : एकादशी ,विक्रम सम्वत :2078 आज का पूरा पंचांग जानने के लिए आज का पंचांग जरूर देखे प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी मेषःआपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव होगा। घर का वातावरण आनंददायी रहेगा। आर्थिक लाभ के साथ-साथ व्यवसाय में… Read more: राशिफल :5 जुलाई 2021,सोमवार का दैनिक राशिफल
Leave a Reply