किशनगंज :जीविका दीदियां कोरोना आपदा के बीच सुरक्षा कवच मास्क निर्माण में युद्ध स्तर पर जुटी

किशनगंज /संवादाता

जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देशानुसार जीविका दीदियों के द्वारा आपदा को अवसर में तब्दील कर, कोरोना वायरस को मात देने हेतु तत्परता के साथ मास्क प्रोडक्शन में युद्ध स्तर पर जुट गई है। जीविका दीदियो के द्वारा कोविड19 संक्रमण के प्रसार में प्रभावी रोकथाम वाले डबल लेयर मास्क का निर्माण लगातार युद्धस्तर पर जारी है।
जिले में जीविका दीदियों के कंधे पर बड़े पैमाने पर मास्क तैयार करने की जिम्मेदारी है।इसी क्रम में जिले में कई जगहों पर मास्क निर्माण केंद्र बनाकर जीविका दीदियां मास्क तैयार कर रही हैं। यहां दर्जनों जीविका दीदी इस कार्य में लगी हैं।मास्क सीधे प्रखण्ड में उपलब्ध कराया जा रहा है, जहा से पंचायत सचिव व कार्यपालक सहायक के माध्यम से पंचायत में घूम घूम कर घर घर जाकर प्रति परिवार 6-6 मास्क उपलब्ध कराया जा रहा है।इसी क्रम में जिले भर में कुल 7523 परिवार को जीविका दीदियो द्वारा तैयार 6-6 मास्क पंचायत सचिव व कार्यपालक सहायक द्वारा वितरण किया गया ।

अबतक 52290 परिवार को उनके घर घर जाकर छ: छ: मास्क उपलब्ध कराया गया है और कार्य जारी है। पुरे जिले में 2500000(पच्चीस लाख) मास्क वितरित करने का लक्ष्य रखा गया है, हर घर में छह मास्क दिया जाएगा और यह पहला चरण है।


मास्क बांटने के बाद और तैयार कराया जाएगा।

बहादुरगंज के उमंग जीविका महिला संकुल संघ तथा कोचाधामन के परिधि जीविका महिला संकुल संघ के निर्माण केंद्र पर लगातार जीविका दीदियां मास्क बना रही हैं। जीविका दीदियों ने बताया कि प्रतिदिन सुबह 10 बजे सेंटर पर पहुंचकर शाम 4 बजे तक मास्क बनाते हैं। इससे घर का खर्च भी निकलता है और समय भी व्यतीत हो जाता है।मालूम हो कि
मास्क वितरण कार्य का अनुश्रवण जिला पंचायत राज पदाधिकारी,अमित कुमार के द्वारा किया जा रहा है और यह सुनिश्चित कराया जा रहा है कि शत प्रतिशत परिवार को मास्क वितरण किया जा सके।उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचाव हेतु मास्क मुख्य सुरक्षा कवच है,हर समय बाहर निकलते समय सभी को मास्क से चेहरा अवश्य ढंकना चाहिए ताकि संक्रमण से सभी सुरक्षित रहें।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *