- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तत्काल प्रभाव से जारी किया गया निर्देश
- लोगों में बढ़ रही टीकाकरण को लेकर जागरूकता
- जिले में अब 12 सप्ताह बाद लगायी जाएगी कोविशील्ड की दूसरी डोज
किशनगंज /प्रतिनिधि
विगत कुछ दिनों से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आयी है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए सिविल सर्जन डॉ. श्री नंदन ने कहा जिले में कोरोना के नये संक्रमितों की संख्या दिन व दिन कम होती जा रही है। वहीं ठीक हुए मरीजों की संख्या में इजाफ हो रहा है जो काफी संतोषजनक है। इस बीच कोविड टीकाकरण भी जिलें में जारी है। वतर्मान समय में दो अलग आयुवर्ग के लागों का कोविड टीकाकरण अलग-अलग स्थानों पर जारी है। 45 या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों का टीककारण जिले तथा प्रखण्ड स्तर सहित कई स्थानों पर जारी है।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करायी गयी वैक्सीन के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। लोगों द्वारा टीकाकरण के लिए अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाते हुए नजदीकी टीकाकरण स्थल पर टीका लगवाया जा रहा है।
सरकार द्वारा लगवायी जा रही कोविड-19 वैक्सीन की दो डोज लिया जाना जरूरी है । जिसके बीच सरकार व वैक्सीन एक्सपर्ट टीम द्वारा निर्धारित समय सीमा तय किया गया है। एक्सपर्ट टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर वैक्सीन कोविशील्ड की दूसरो डोज की समय अंतराल में बदलाव किया गया है। अब लोगों को कोविशील्ड की दूसरी डोज 12 से 16 सप्ताह के बीच लगायी जाएगी। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए लगाया जा रहा दूसरा टीका कोवैक्सीन की दूसरी डोज पूर्व की तरह 4 सप्ताह के अंतराल पर ली जा सकती है।
12 से 16 सप्ताह के बीच दूसरी डोज का फैसला कोविड की राष्ट्रीय कार्यरत टीम द्वारा लिया गया है
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया की कोविड की राष्ट्रीय कार्यरत टीम द नेशनल टेक्नीकल एडवाइजरी ग्रुप ऑफ इम्युनाइजेशन (एनटीएजीआई) एवं नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑफ वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन फॉर कोविड-19 द्वारा हुई बैठक में वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड की दोनों डोज के समय अंतराल में बदलाव की गयी । अब लोगों को कोविशील्ड के पहले डोज लेने के बाद 12 से 16 सप्ताह के बीच दूसरी डोज लगायी जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा इस बदलाव को स्वीकृति देते हुए सभी राज्यों में इसे लागू करने का निर्देश जारी किया गया है। कोविड-19 से बचाव के लिए लोगों को लगाया जा रहा दूसरा टीका कोवैक्सीन की दोनों डोज पूर्व की भांति 4 सप्ताह के अंतराल पर लगायी जा सकती है।
बढ़ते संक्रमण को देख लोगों में बढ़ रही टीकाकरण को लेकर जागरूकता :
सिविल सर्जन डॉ श्री नंदन ने बताया ने बताया लोगों में कोविड-19 से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
अब लोग स्वयं अपना पंजीकरण सरकार द्वारा दिए गए वेबसाइट https://selfregistration.cowin.gov.in/ पर करते हुए तय समय में अपने नजदीकी टीकाकरण स्थल पर जाकर टीका का दोनों डोज लगा रहे हैं। टीकाकरण स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जा रहा है। सभी टीकाकरण स्थल पर लोगों के लिए प्रतीक्षा स्थल, टीकाकरण केंद्र के साथ ही टीकाकरण पश्चात आधे घंटे तक चिकित्सक की निगरानी में रहने हेतु ऑब्जर्वेशन स्थल उपलब्ध है। टीका के लिए कतारबद्ध लोगों के बीच 2 गज की दूरी के साथ ही पूरी तरह मास्कबद्ध होने का ध्यान रखा जाता है। टीकाकरण के बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी जानकारी दी जाती है जिससे संक्रमण की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
जिले में 90 हजार से अधिक लोगों ने लिया है कोविड-19 का टीका :
जिले में अब तक 90 हजार 190 लोगों द्वारा कोविड-19 का पहला डोज जबकि 28 हजार 473 लोगों द्वारा दोनों डोज का टीका लगाया जा चुका है। जिसमे 18 – 44 वर्ष के कुल 6919 व्यक्ति , 45-59 वर्ष के 33103 व्यक्ति एवं 60+ के 28544 व्यक्ति का टीकाकरण किया जा चूका है वही 5826 स्वस्थ्कर्मी एवं 5473 फ्रंट लाइन वर्कर अपना दोनों डोज ले चुके है जिले के सदर अस्पताल के अलावा सभी प्रखंडों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। है। वैक्सीन की उपलब्धता के अनुसार जिले में कोविड-19 टीकाकरण हेतु विशेष कैम्प का भी आयोजन किया जाता है।
टीकाकरण के दौरान भी कोरोना नियमों का पालन करना जरुरी
सिविल सर्जन ने कहा यदि आप कोविड टीका लेने जा रहें हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी है कि टीकाकरण सत्र स्थल पर आप कोविड नियमों का पालन करें। कोरोना संक्रमण फैलने के मुख्य कारणों में एक कारण वैसे लोग हैं जिनमें कोरोना संक्रमण के लक्षण दिखाई नहीं पड़ते किन्तु वह कोरोना संक्रमित रहते हैं। इनसे आपके कोरोना संक्रमित होने का खतरा बना रहता है। इसलिए जरूरी है कि जब भी आप कोविड टीका लेने जायें तो कोरोना नियमों की अनदेखी न करें।
उचित तरीके से पहनें मास्क को उचित तरीके से पहनना आवश्यक
सही तरीके से मास्क पहनना कोविड संक्रमण से बचाव का सबसे बुनियादी नियम है। इसके लिए जरूरी है कि आप उचित तरीके से मास्क पहनें। मास्क ऐसे पहने जिससे आपके नाक और मुंह दोनों लगातार ढ़का रह सके, मास्क को बार-बार हाथों से छूने से बचें। मास्क साफ और स्वच्छ हो, पुराने मास्क का उपयोग इस दिन न करें। कोशिश करें कि इस दिन आप दोहरा मास्क पहनें।टीकाकरण सत्र स्थल पर जाते समय अपने साथ सैनिटाईजर अवश्य रखें ताकि अपने हाथों को बार-बार विषाणु मुक्त कर सकें। टीकाकरण सत्र स्थलों पर किसी चीज को छूने से बचें। हाथों का बार-बार सैनिटाइज करना बहुत जरूरी है, क्योंकि हाथ हमारे शरीर के सबसे अधिक क्रियाशील अंग हैं।
- Hello world!Welcome to WordPress. This is your first post. Edit or delete it, then start writing!
- जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचारजयंती/विशेष देश आज स्वामी विवेकानंद जी की 159 वी जयंती मना रहा है ।स्वामी जी के विचार युवाओं के लिए आज भी प्रासंगिक है ।स्वामी विवेकानंद भारतीयों को ऐसी शिक्षा ग्रहण करने के पैरोकार थे जो उनमें मजबूत आत्मविश्वास का… Read more: जयंती विशेष :युवा संन्यासी का पुण्य स्मरण ,पढ़े स्वामी विवेकानंद जी के अनोमल सुविचार
- कविता :आज के अविरल कविमधुबाला मौर्या सोच रही हु किसपे लिखूकवि पर या कविता परव्याकुल मन अधीर हो बैठाखोजने चली जब दिनकर को , एक समय था आज की नहीं बीते हुए कल की,एक महादेवी देवी वर्मा थी दूजेहरिवंशराय बच्चन जी , समय समय… Read more: कविता :आज के अविरल कवि
- चुनिंदा शायरीजो महसूस करते हैं वो बयाँ कर देते हैं,हमसे लफ़्ज़ों की दग़ाबाज़ी नहींं होती। आहिस्ता आहिस्ताआहिस्ता आहिस्ता बढ़ रहीं हैंचेहरे की लकीरें….!!शायद नादानी औरतजुर्बे मेंबंटवारा हो रहा है….!! दुरियां जब बढ़ी तो,गलतफैमियां भी बढ़ गई।फिर उसने वो भी सुना,जो मैने… Read more: चुनिंदा शायरी
- कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यारजब कोई आदमीकरता है किसी सेसच्चा प्यारतो सब कुछ बताना चाहता है ! आसमान का रंगइस समय कैसा हैकैसी हो रही है बारिशअचानक उसके शहर मेंकितनी उल्लसित हैं तरंगेंसमुद्र मेंकितना-कितना गर्जनकितनी गहरी है रातकितनी उदासी ! वह अपनी हर ख़ुशीबताना… Read more: कविता :जब कोई आदमी करता है किसी से सच्चा प्यार
- प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीनकहानी /डेस्क ईश्वर और सद्गुरु पर यकीन एक बहुत पुरानी कथा है। एक राजा निसन्तान था। उसके सलाहकारों ने तांत्रिकों से इस बारे में परामर्श लिया।.सुझाव मिला किसी बच्चे की बलि दी जाए, तो राजा को पुत्र की प्राप्ती हो… Read more: प्रेरणा दायक कहानी :ईश्वर पर यकीन
- प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञानप्रेरणादायक कहानी आचार्य बहुश्रुति के आश्रम में तीन शिष्य शिक्षा पूर्ण कर घर जाना चाहते थे। आचार्य ने उनसे परीक्षा के लिए एक सप्ताह का समय मांगा। सातवें दिन तीनों फिर आचार्य की ओर चले। कुटिया के द्वार पर कांटे… Read more: प्रेरणादायक कहानी :अधूरा ज्ञान
- किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजितकोरोना वैक्सीन के रख – रखाव एवम् भंडारण में इस प्रणाली की है महत्वपूर्ण भूमिका, वैक्सीन के उत्तम प्रबंधन, भंडारण एवम् वितरण में ई-विन प्रणाली का किया जाता है उपयोग,जिले में वैक्सीन के बेहतर प्रबंधन व रखरखाव को लेकर को… Read more: किशनगंज :सदर अस्पताल में कोल्ड चेन हैंडलरों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित
- किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्राकिशनगंज /देवाशीष चटर्जी बहादुरगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत थाना रोड में बने नव निर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर सोमवार को 101 कलशों के साथ स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा थाना… Read more: किशनगंज :नव निर्मित मन्दिर में प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा हेतु निकाली गई भव्य कलश यात्रा
- दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदीदिल्ली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कोविन ग्लोबल कॉन्क्लेव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित करते हुए महामारी के खिलाफ सभी देशों को एक होकर कार्य करने की बात कही ।पीएम मोदी ने कहा कोरोना संक्रमण से जितने भी देशों में… Read more: दिल्ली :कोरोना के खिलाफ लड़ाई में शुरुआत से ही भारत अनुभव और संसाधनों को साझा करने के प्रति संकल्पित रहा -पीएम मोदी
- बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादवस्थापना दिवस समारोह को अन्य नेताओ ने भी किया संबोधित ,पढ़िए किसने क्या कहा पटना /संवादाता राष्ट्रीय जनता दल आज अपना 25 वा स्थापना दिवस मना रहा है ।इस मौके पर पटना आरजेडी कार्यालय में मुख्य समारोह का आयोजन किया… Read more: बिहार : राजद माई की पार्टी नहीं ए-टू-जेड़ की पार्टी है -तेजस्वी यादव
- बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खूनतेजस्वी और राबड़ी नहीं होती तो अभी तक मर गया होता -लालू यादव जल्द ही बिहार के सभी जिलों का भ्रमण करने की लालू ने की घोषणा पटनाः राष्ट्रीय जनता दल आज अपना रजत जयंती मना रहा है।आरजेडी कार्यकर्ताओ में… Read more: बिहार :आरजेडी के स्थापना दिवस पर बोले लालू यादव,बिहार में भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर,हर दिन अलग-अलग स्थानों पर चार-पांच लोगों का होता है खून
- बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगेबिहार में कोरोना संक्रमण धीरे धीरे कम हो रहा है । जिसके बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनलॉक को लेकर बड़ा फैसला लिया है ।सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद सभी सरकारी, गैर… Read more: बिहार :सीएम नीतीश कुमार ने कोरोना को लेकर की समीक्षा बैठक,सभी सरकारी गैर सरकारी खोलने का लिया गया फैसला ..जानिए और क्या क्या खुलेंगे
- बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी• आशा कार्यकर्ता व जीविका दीदी करेंगी जागरूक• टीकाकरण के लिए 9 प्रकार के पहचान पत्र मान्य• सत्र स्थलों पर ऑनस्पॉट रजिस्ट्रेशन की होगी सुविधा छपरा /प्रतिनिधि जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीकाकरण… Read more: बिहार :वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए दूरभाष व एसएमएस के माध्यम से दी जायेगी जानकारी
- दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पणदिल्ली: दिवंगत लोक जनशक्ति पार्टी अध्यक्ष राम विलास पासवान की जयंती पर उनके पुत्र और पार्टी नेता चिराग पासवान ने अपनी मां और परिवार के सदस्यों के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी ।इस मौके पर उन्होंने श्री पासवान पर लिखी गई… Read more: दिल्ली :लोजपा संस्थापक स्व रामविलास पासवान की जयंती पर चिराग पासवान ने दी श्रद्धांजलि ,पुस्तक का किया लोकार्पण
Leave a Reply