किशनगंज :जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश ने किया कम्युनिटी किचेन का औचक निरीक्षण

किशनगंज /प्रतिनिधि

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


जिला पदाधिकारी,डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा नगर परिषद,किशनगंज अवस्थित आश्रय स्थल में कोरोना काल में संचालित सामुदायिक किचेन का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान साथ में,डीडीसी,संबंधित सीओ व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।गौरतलब हो कि जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा के द्वारा लगातार कोविड19 संक्रमण के नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु प्रभावी लॉकडाउन अवधि में जिले के सभी प्रखण्ड व नगर निकाय में बेसहारा,बेघर,असहाय एवम् निराश्रित लोगों के लिए जिला पदाधिकारी, डॉ आदित्य प्रकाश के निर्देश पर सामुदायिक किचेन के माध्यम से लोगों को दोनों समय का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।







जिला पदाधिकारी ने औचक निरीक्षण के क्रम में भोजन की क्वालिटी,साफ सफाई,खाना खिलाने के दौरान सामाजिक दूरी का अनुपालन आदि का अवलोकन किया गया तथा खाना खा रहे लोगो से भोजन की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया।लोगो के द्वारा व्यवस्था संतोषप्रद होने की जानकारी दी गई।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि लोगो को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अच्छी गुणवत्ता के साथ ताजा भोजन ही खिलाएं।
जिला में कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहना चाहिए,जो भी बेसहारा ,विवश, लाचार व्यक्ति है वो कम्युनिटी किचेन का अवश्य लाभ उठाएं।






आज की अन्य खबरें पढ़े :