किशनगंज :जिला अभियोजन एवम् जिला स्तरीय इमपावर्ड कमिटी की बैठक का हुआ आयोजन

किशनगंज /संवादाता

जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला अभियोजन एवम् जिला स्तरीय इमपावर्ड कमिटी की बैठक समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में किशनगंज जिला के सभी न्यायालय में अभियोजन के क्रम में आ रही समस्याओं,उत्पाद केस के अभियोजन, गवाहों के उपस्थापन ,चार्जशीट ,लंबित मामलों के निष्पादन,अभियोजन पदाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों के बीच सामंजस्य,प्रत्येक वाद में राज्य के तरफ से पैरवी, होस्टाइल गवाह पर मुख्य रूप से समीक्षा हुई।वहीं प्रायः सभी न्यायालय में कोविड के कारण न्यायालय कार्य सुचारू रूप से नहीं होने की सूचना दी गई।


जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री रंजीत कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जिला पदाधिकारी ने सभी लोक अभियोजक,विशेष अभियोजक के कार्यों और उनके स्तर पर लंबित रहने का कारणों पर समीक्षा कर निर्देशित किया कि सभी संबद्ध पदाधिकारी समन्वय से कार्य कर कांडो के निष्पादन में रुचि लेकर कार्य करें।

डीएम ने कहा की अधिकतम दोषसिद्धि कराना लक्ष्य रखें,जघन्य अपराधों यथा यौन उत्पीड़न,बलात्कार,लैंगिक अपराध,जुवेनायिल,मानव व्यापार, एससी एसटी के मामले उच्च प्रथमिकता के साथ निष्पादन कराएं।


थाना स्तर से आ रही समस्याओं पर जिलाधिकारी ने सभी अनुसंधान कर्ताओ के संबंधित बिन्दुओं पर कार्यशाला आयोजन कराने की आवश्यकता बताई। सरकारी सेवक जो गवाह हो, के पक्षद्रोही होने के स्थिति में संबंधित विभाग को तुरंत सूचना देकर कार्रवाई करवाने का निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने वैसे केस जो आदेश फलक पर या अंतिम चरण में हो,को चिन्हित करते हुए सभी अभियोजकों को पांच पांच लक्ष्य रखकर वैसे केस का निष्पादन का निर्देश दिया गया।बैठक में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस के स्तर से आवश्यक कार्रवाई के निमित सभी अनुसंधानकर्ता से समन्वय कर त्वरित निष्पादन की बात कही।
उक्त बैठक में डीएम के अतिरिक्त एसपी ,सभी लोक अभियोजक,विशेष अभियोजक,सभी सहायक अभियोजन पदाधिकारी ,उत्पाद व पुलिस के अभियोजन शाखा के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *