किशनगंज :जिला अभियोजन एवम् जिला स्तरीय इमपावर्ड कमिटी की हुई बैठक ,दिए गए कई निर्देश

किशनगंज /अनिर्बान दास

शुक्रवार को जिला पदाधिकारी डॉ आदित्य प्रकाश की अध्यक्षता में जिला अभियोजन एवम् जिला स्तरीय इमपावर्ड कमिटी की बैठक उनके कार्यालय वेशम में सम्पन्न हुई।


बैठक में डीएम के अतिरिक्त एसपी कुमार आशीष, जिला के सभी अभियोजनपदाधिकारी,डीपीओ, पीपी तथा वीसी के माध्यम से सभी थानाध्यक्ष उपस्थित थे।सभी वादों के न्यायालय में अभियोजन के क्रम में आ रही समस्याओं,उत्पाद केस के अभियोजन, गवाहों के
उपस्थापन ,चार्जशीट ,लंबित मामलों के निष्पादन,अभियोजन पदाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों के बीच सामंजस्य,प्रत्येक वाद में राज्य के तरफ से पैरवी,विभिन्न प्रतिवेदन में अंकित धाराओं में स्पष्टता लाने, होस्टाइल गवाह पर मुख्य रूप से समीक्षा हुई।






प्रायः सभी न्यायालय में कोविड के कारण न्यायालय कार्य पूर्व से सुचारू रूप से नही चलने,परन्तु अब प्रारम्भ होने की सूचना दी गई।
जिला पदाधिकारी ने सभी लोक अभियोजक,विशेष अभियोजक के कार्यों और उनके स्तर पर लंबित रहने का कारणों पर समीक्षा कर निर्देशित किया कि सभी संबद्ध पदाधिकारी समन्वय से कार्य कर कांडो के निष्पादन में रुचि लेकर कार्य करें। अधिकतम दोषसिद्धि कराना लक्ष्य हो,जघन्य अपराधों यथा यौन उत्पीड़न,बलात्कार,लैंगिक अपराध,जुवेनायिल,मानव व्यापार, एससी एसटी के मामले उच्च प्रथमिकता के साथ निष्पादन की जाए।

पिछले बैठक में वैसे केस जो आदेश फलक पर या अंतिम चरण में हो, वैसे 5-5 केस को चिन्हित करते हुए सभी अभियोजकों को पांच पांच लक्ष्य रखकर केस का निष्पादन का निर्देश दिया गया था। तादालोक में सभी पदाधिकारियों ने इस प्रकार के मामले रखे। कार्यों के अवलोकन के क्रम में जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों के कार्य के सराहना की तथा इन केस को निष्पादित कराने हेतु अग्रेत्तर कार्रवाई का निर्देश दिया।







थाना स्तर से आ रही समस्याओं पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सभी अनुसंधानकर्ताओ को आवश्यक प्रतिवेदन ससमय अभियोजन पदाधिकारी को देने,एससी एसटी अत्याचार के मामलो मे घटना का स्पष्ट उल्लेख कर संबंधित धाराओं में कांड दर्ज करने ,पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति केस डायरी में निश्चित रूप से संलग्न करने तथा आवश्यकता अनुसार संबंधित एपीओ से समन्वय कर कांड के निष्पादन का निर्देश दिया।सरकारी सेवक जो गवाह हो, के पक्षद्रोही होने के स्थिति में संबंधित विभाग को तुरंत सूचना देकर कार्रवाई करवाने का निर्देश दिया गया।


जिलाधिकारी ने सभी अभियोजन पदाधिकारी के कार्यों की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि जो केस में समर्पण या जमानत हो जाता है,की सूचना संबंधित थाना को भी दें।
उक्त बैठक में डीएम के अतिरिक्त एसपी ,सभी लोक अभियोजक,विशेष अभियोजक,सभी सहायक अभियोजन पदाधिकारी ,उत्पाद व पुलिस के अभियोजन शाखा के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।






Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *