किशनगंज /संवादाता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिले में महामारी लगातार अपने पांव पसार रही है । संक्रमितों की संख्या हर दिन बढ़ रही है ।जिसके बाद आज जिलाधिकारी के द्वारा महिला आईटीआई कॉलेज स्थित डेडीकेटेड कोविड हैल्थ सेंटर पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया गया एवं संबंधित अधिकारियों आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
जिला सूचना जनसंपर्क अधिकारी द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि महिला आईटीआई में 220 बेड और ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता के साथ डीसीएचसी के संचालन की तैयारी पूर्ण कर ली गई है।साथ ही,120 बेड के साथ महेशबथना में सीसीसी कार्यरत है।वहीं अम्बेडकर छात्रावास मोतिहारा तालुका में तैयारी अंतिम चरण में है।
इसके अतिरिक्त, किशनगंज नप क्षेत्रांतर्गत तीन निजी संस्थान/अस्पताल को कविड 19 संक्रमित मरीज के मानक अनुरूप इलाज की अनुमति मरीज के स्वयं भुगतान के आधार पर प्रदान की गई है। रेडिएंट हॉस्पिटल,पश्चिमपल्ली, जेडए नर्सिंग होम,पश्चीमपल्ली तथा डॉ जैन मैटरनिटी एंड डायग्नोस्टिक सेंटर , पुरबपल्ली डीसीएचसी के रूप में कार्यरत है चुके हैं।कई संक्रमित मरीज चिकित्सारत है।